फिरोजाबाद: महिला शक्ति के सेवा, समर्पण, सप्ताह कार्यक्रम का हुआ समापन

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति का सेवा, समर्पण, सप्ताह कार्यक्रम का समापन फिरोजाबाद क्लब में सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जायंट्स विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। फेडरेशन अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सचिव लव कुमार एवं  मोहनलाल वर्मा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संस्था अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने बताया कि 17 से 23 सितंबर तक जायंट्स सेवा सप्ताह कार्यक्रम मनाया जाता है। जिसमें निरंतर सात दिन तक सेवा कार्य करते हैं। जिसमें शौचालय निर्माण, सेनेटरी वेंडिंग मशीन, ठंडे पानी की मशीन, छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, व्हील चेयर और वॉकर देकर दिव्यांग सेवा प्रमुख रहे।

श्री चतुर्वेदी ने बताया कि 17 सितंबर को जायंट्स ग्रुप की स्थापना हुई थी। इसलिए 17-23 सितंबर तक स्थापना दिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। फेडरेशन अध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं लव कुमार ने महिला शक्ति के निरंतर सेवा कार्यों की बहुत प्रशंसा की। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चैहान, कल्पना राजोरिया एवं यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल की गरिमामय उपस्थिति रही।

डॉ भावना, डॉ सोना एवं डॉ रिजवान ने महिला शक्ति ग्रुप की सदस्यों के उत्सुकता भरे प्रश्नों के उत्तर दिएं। देहदान करने वाले व्यक्ति को दधीचि सम्मान से नवाजा गया। कक्षा 10 की एक जरूरतमंद छात्रा की वार्षिक फीस भी दी गई। 50 टीबी के मरीजों को पुष्टाहार प्रोटीनयुक्त राशन सामग्री दी गई। साथ ही सातों दिन सेवा कार्य में अपना सहयोग देने वाली सदस्य कमलेश सचदेवा, सीमा सिंघल, लवली तेलंग, अनुपमा जैन, सरिता गुप्ता को पुरस्कृत किया गया।

मंच संचालन ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष मंजू सिंह एवं कल्पना राजोरिया ने किया। प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने सेवा सप्ताह की रिपोर्ट दी एवं वित् निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान ऊषा पाराशर, उषा पोरवाल, पूनम गुप्ता, नीता गुप्ता, शालू, नरूला आदि मौजूद रहे।