फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर क्राइम के प्रति संचेत किया।
दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में आयोजित शिविर में प्राधिकरण के सचिव अतुल चौधरी ने छात्राओ और महिलाओं को योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी पात्र व्यक्तिय महिलाओं, बच्चों, और कमजोर वर्गों को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें मुकदमे की पैरवी के लिए वकील की नियुक्ति, कागजी कार्यवाही, और कानूनी सलाह शामिल है।
यह सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और कानूनी मदद का खर्च वहन नहीं कर सकते। मुख्य न्याय रक्षक मनोरमा मसीह ने पास्को एक्ट के बारे में छात्राओं को विशेष रूप से जागरूक किया। न्याय रक्षक स्वाति मिश्रा ने घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ रेनू वर्मा, डॉ मांधवी सिंह के अलावा शिक्षिकाऐं मौजूद रही।

