फिरोजाबाद: महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद: महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। कोमल फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर महिलाओं को जागरूक किया गया और उनके अधिकारों की जानकारी दी। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी कल्पना राजौरिया ने कहा कि संगठित और असंगठित दोनों ही क्षेत्रों में महिलाएं अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करती हैं। जागरूकता और कानूनी जानकारी ही महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए सशक्त बना सकती है। मिशन शक्ति सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है। संस्था अध्यक्ष अश्वनी राजौरिया ने कहा कि फाउंडेशन लगातार महिलाओं के कौशल विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है।