फिरोजाबाद। नवरात्र महोत्सव के छठवें दिन देवी मंदिरों, घरों मंें आदिशक्ति के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की आराधना की गई। देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। सुहागनगरी में चहूं ओर मां के जयकारों की गंूज रही।
सुहागनगरी में रविवार को नवरात्र महोत्सव के छठवें दिन घर-घर, देवी पांडालों और मंदिरों में आदिशक्ति के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने घरों में विधि विधान से हवन कर अग्यारी लेकर माता के मंदिर पहुचें। जल अर्पित कर मन्नौतियां मांगी। शहर के प्रसिद्ध मंदिर राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर, उसायनी स्थित मां बैष्णों देवी धाम पर सुबह से भक्तों आना शुरू हो गया।
मंगला दर्शनों के लिए मंदिर के बाहर कतारबद्ध खड़े होकर पट खुलने का इंतजार कर रहे। कैला देवी के महंत शिव सुंदरदास ने बताया कि नवरात्र महोत्सव में भक्तों की भीड़ निरंतर बढती जा रही है। इस बार नवरात्रि 10 दिन के होंगी। ऐसा शुभ समय वर्षो बाद पड़ा है और लोगो के लिए काफी शुभ है। भक्तजन मां भगवती के दर्शन की मन्नौतियां मांगते है। नगर के देवी मंदिरों में भक्तजन जल अर्पित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर रहे है।