फिरोजाबाद। थाना रजावली क्षेत्र में बालिका की गला घोंटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। अभी तक किसी हत्यारे की गिरफ्तारी नही हो सकी है। पुलिस की तीन टीमें खुलासा के लिए लगी है। कांग्रेस ने हत्यारों की गिरफ्तारी कर मृतका के परिजनों को दस लाख रू आर्थिक सहायता की मांग की है।
कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल गढ़ी पांडे पहुंचा। मृत बेटी काजल के पिता देवेंद्र बघेल से मिले और शोक संवदेना व्यक्त की। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने प्रशासन से पीड़ित पिता को आर्थिक सहायता के रूप में दस लाख रूपये देने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, अजय यादव, संजय यादव, सामंत सिंह आदि मौजूद रहे।