फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा माय भारत ऐप विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को तकनीकी संसाधनों द्वारा स्वयं को माय भारत ऐप से जोड़ने के विविध चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के संयोजक व राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ माधवी सिंह, डॉ अंजु गोयल ने संयुक्त रूप से छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि भारत पोर्टल का उद्देश्य भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें सशक्त बनाना है। ताकि वे 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य में सक्रिय रूप से योगदान दे सकें।
यह पोर्टल युवाओं को नेतृत्व, कौशल विकास, स्वयंसेवक और मार्गदर्शन के अवसरों से जोड़कर, उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय विकास में भागीदार बनने का एक मंच प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रो.विनीता गुप्ता, प्रो. प्रीति अग्रवाल, डॉ संध्या चतुर्वेदी, डॉ नूतन राजपाल, डॉ नम्रता निश्चल त्रिपाठी, डॉ गरिमा सिंह आदि मोजूद रहे।