फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में 94 जोड़ों के विवाह उनके धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कराएं गये। जनप्रतिनिधियों नवविवाहित जोड़ो को सुखमय जीवन व्यतीत करने की शुभकामनाऐं दी।
जनपद के वाटिका नानेमऊ मदनपुर ब्लाक मे आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बुधवार को सभी धर्मो 94 जोडो उनकी रीति-रिवाज के साथ कराया गया। जिसमें
नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के 14, नगर पालिका परिषद सिरसागंज के 04, विकास खण्ड शिकोहाबाद के 20, विकास खण्ड अरॉव के 22, विकास खण्ड मदनपुर के 34 जोड़ो का विवाह हुआ। जिनमें 81 हिंदू जोड़े ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर जीवनभर एक दूसरे साथ निभाने का वादा यिा। वहीं 14 मुस्लिम जोड़ो का निकाह कराया गया।
सामूहिक विवाह समारोह में पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव, ब्लाक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, ब्लाक प्रमुख मदनपुर जोगेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार ग्रामीण महेन्द्र सिंह यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी केएम सिंह आदि ने वर-वधू को नये दाम्पत्य जीवन की शुरूआत करने लिए के मंगल कामनाओं प्रेषित की।

