फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा चलाएं जा रहे अभियान में नगर आयुक्त ने वार्डो का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई कर्मियों को कार्य में सुधार केे निर्देश दिए। नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने सोमवार को वार्ड नं. 62 नगला गूलरिया में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लोगों से सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। इसके अलावा निर्माण कार्यो का भी जायजा लिया। सफाई व्यवस्था में कमी पाये जाने पर क्षेत्रीय सफाई नायक, स्वच्छता निरीक्षक को सफाई व्यवस्था में आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया।
फिरोजाबाद: नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

