फिरोजाबाद: नगर निगम ने चलाया अभियान, दस दुकानों सहित कई प्रापर्टी पर हुई सीलिंग की कार्यवाही

फिरोजाबाद: नगर निगम ने चलाया अभियान, दस दुकानों सहित कई प्रापर्टी पर हुई सीलिंग की कार्यवाही

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा गृहकर, जलकल बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर सीलिंग की कार्यवाही की जा रही। इसी क्रम में नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देशन पर कर विभाग द्वारा अजमेरी गेट, शेख लतीफ बगिया, शांति नगर,  श्रीनगर आदि मोहल्ले में कुर्की अभियान चलाया गया। टीम ने यूनुस खान अजमेरी गेट पर एक लाख से अधिक बकाया होने पर सीलिंग की कार्यवाही की। मिर्जा अकील उर रहमान द्वारा एक प्रापर्टी पर बकाया जमा न करने पर सीलिंग की कार्रवाई की है। अन्य सम्पत्तियों के 82000 रुपए मौके पर जमा करने पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा बगिया मोहल्ले केश्री अल्लाबख्श और श्री इकबाल हुसैन की आठ दुकानों पर दो लाख पचास हजार से अधिक का बकाया जमा न करने पर  सीलिंग की कार्रवाई की गई। शांति नगर और श्रीनगर में तीन लाख पचास हजार रू. बकाया होने पर टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने छह लाख 65 हजार से अधिक का बकाया जमा न करने पर कुल 12 दुकानों की सीलिंग की कार्रवाई की है। सत्कार टॉकीज पर छह लाख पचास हजार से अधिक का बकाया होने पर टॉकीज मालिकों ने मौके पर पांच लाख रुपए का भुगतान कर सीलिंग की कार्यवाही से बच सके। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल के अलावा निगम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।