फिरोजाबाद: नमो युवा रन मैराथन में हजारों युवाओं ने लगाई दौड़

-युवाओं ने नशे से दूर रहने और भारत को विकसित, आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा महानगर द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नमो युवा रन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों युवाओं ने एक साथ दौड़ लगाई। साथ ही युवाओं ने नशे से दूर रहने और भारत को विकसित, आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।   

भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर के निर्देशन में युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अंकित तिवारी के नेतृत्व में नमो युवा रन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। नमो युवा मैराथन दौड़ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा रामप्रताप सिंह चैहान, सदर विधायक मनीष असीजा ने हरी झंडी दिखाकर किया।

मैराथन दौड़ गांधी पार्क से शुरू होकर सेंटर चैराहा, बर्फखाना चैराहा, दयानंद मार्ग, आर्य नगर, तिलक कॉलेज, सुभाष तिराहे से अटल पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चैहान ने कहा कि जो हिट है, वो फिट है, के नारे को साकार करते हुए युवा, महिलाएं और बच्चे एकजुट हुए, विकसित भारत के लिए नशामुक्त होना जरूरी है। नौजवान पीढ़ी को संकल्प करना होगा न नशा करेंगे न नशा करने देंगे।


हम स्वदेशी भारत, आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनाएंगे। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत नमो युवा रन मैराथन दौड़ में कई हजार युवा विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत के लिए आगे आए, सबको नशे से दूर रहने का संकल्प दिया और विकसित भारत बनाने पर जोर दिया गया। हम खेल को आगे बढ़ाने में लगे हैं।

महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरविंद पाराशर ने संयुक्त रूप से कहा कि यह दौड़ युवा शक्ति को एकजुट करने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है। मैराथन में प्रथम आने पर सचिन को पुरस्कार स्वरूप वाशिंग मशीन, द्वितीय स्थान पर प्रवीन को एलइडी टीवी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले राजकुमार को मिक्सी जूसर ग्राइंडर अतिथियों द्वारा प्रदान किये गये। वहीं मालती, रीना, नेहा, खुशी, नीति सहित 15 व्यक्तियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में ट्रैकसूट प्रदान किए गए।

मैराथन में प्रतिभा करने वाले सभी युवाओं को नमो युवा रन मैराथन के सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सोनू सिंह पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो, अभिषेक क्रांति, राधेश्याम यादव, डॉ एसपी लहरी, आनंद अग्रवाल, केशव फौजी, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, पिंकी चक, देश दीपक गुप्ता, रामलढेती लकी, दुर्गेश यादव, प्रमोद बघेल, राजकुमार छब्बर, देव शर्मा आदि मौजूद रहे।