फिरोजाबाद: नारी शक्ति को सशक्त बनाया जाएगाः डीआईजी

-महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

फिरोजाबाद। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम में नारी शक्ति को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महिलाओं, बच्चियों ने प्रतिभाग किया।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय सिविल लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि नारी को सर्व शक्तिमान का दर्जा मिला हुआ। मिशन शक्ति सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है। इसमें नारियों को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक रूप से सशक्त बनाना है।

डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने कहा कि नारियों को सशक्त बनाने के लिए परिवार से शुरूआत होगी। समानता का व्यवहार कर मानसिक रूप से मानसिक रूप से सुदृढ बना सकते है। वहीं सशक्ती मार्ग का शुभारंभ होगा। थानों पर मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है। जहां महिला अधिकारी नियुक्त की गई है। वह पीडित महिलाओं की समस्याएं सुनेगीं।

कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक संगीता गौतम, सीएमओ डा. रामबदन राम, गुनगुन गुप्ता एड, एसआई रुचिका सिंह, प्रवक्ता संगीता तोमर आदि मौजूद रहे।