फिरोजाबाद: नवरात्रि के चौथे दिन घर-घर हुई मां कूष्मांडा की आराधना

-देवी मंदिरों में माता के दर्शनों को उमड़ा भक्तो को जनसैलाब

फिरोजाबाद। नवरात्र महोत्सव के  चौथे दिन देवी पांडालों, घरों में आदिशक्ति चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों मे सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। 

नगर में नवरात्र महोत्सव के  चौथे दिन बुधवार को आदिशक्ति के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मन्नौतियां मांगी।

शहर के प्रमुख मंदिर मां राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर, उसायनी स्थित मां बैष्णों देवी धाम में मंगला दर्शन के लिए सुबह चार बजे से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। भक्तों मां भगवती दर्शन कर जयकारे लगाते हुए मन्नौतियां मांगी।सुहाग नगरी देवीमय हो गई है। चहूं मां भगवती के जयकारों की गूंज हो रही है।