- पुलिस की रहेगी चाक चैबंद व्यवस्था, सिविल ड्रेस में तैनात रहेगे जवान
फिरोजाबाद। नगर में शारदीय नवरात्र महोत्सव सोमवार से शुरू हो रहा है। घर-घर में आदिशक्ति के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि विधान से आराधना की जाएगी। मंत्रोच्चारण के मध्य घट स्थापित किए जाएगें। इस बार नवरात्रि 10 दिन के होगें। मंदिरों में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
नवरात्रि महोत्सव सोमवार से प्रारंभ हो रहे है। मंगला दर्शनों के लिए भक्तों का भीड़ उमडेगी। घर-घर में आदिशक्ति के स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि विधान से मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा अर्चना की जाएगी। माता के मंदिरों को विद्युत झालरों से सजाया गया है। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। नवरात्र को लेकर उसायनी स्थित माता वैष्णोदेवी का भवन विद्युत की आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।
नवरात्र के दौरान श्रद्वालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को रैलिंग से होकर गुजरना होगा। गुफा के अंदर मोबाइल फोन, पर्स, बेल्ट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर में सभी तैयारियों पूर्ण हो गई है।
-मां राजराजेश्वरी कैला देवी के मंगला दर्शन का समय प्रातः 4 बजे से होगा। 6 बजे से आरती के बाद पट श्रद्धालु के लिए खोल दिए जाएगें।
विपिन अग्र्रवाल, अध्यक्ष कैला देवी मंदिर समिति
-श्रद्धालुओें को मंगला दर्शन के लिए पिण्डी स्वरूप मां बैष्णों देवी की गुफा खोल दी गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए रैलिंग का रास्ता चालू कर दिया है। जिसमें आने वाले श्रद्धालु फेरी लगाकर दर्शन कर सकेगें। मंगला दर्शन सुबह साढे़ चार बजे तक होगें।
विवेक जादौन, मैनेजर मां बैष्णों देवी धाम
-शहर में नवरात्रि को लेकर प्रमुख मंदिरों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स लगाया गया है। जो कि कैला देवी मंदिर, बैष्णों धाम पर मंगला दर्शन के समय महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेगें। एंटी रोमियों की टीमें लगाई जाएगीं, जो प्रमुख मंदिरों के अलावा अन्य मंदिरों पर भी भ्रमणशील रहेगी।
अरूण कुमार चैरसिया, सीओ सिटी