फिरोजाबाद। हरिश्चंद्र मार्केट मोहल्ला गंज में व्यापारियों की एक बैठक फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल छोड़कर आए कई पदाधिकारियों ने फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की है।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष दुष्यंत यादव ने दर्जनों व्यापारियों के साथ फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर जितेंद्र जैन कल्लू मामा अध्यक्ष पीडी जैन मार्केट एसोसिएशन, विकास जैन महामंत्री, पवन वर्मा कोषाध्यक्ष, दुष्यंत यादव अध्यक्ष गंज बाजार समिति, कपिल पोरवाल महामंत्री, प्रदीप अग्रवाल पप्पू कोषाध्यक्ष, पप्पू यादव, राजीव बंसल, स्वरूप चंद्र, पप्पू अग्रवाल, दिनेश मुगल, गौतम वशिष्ठ, परमश पोरवाल, वासुदेव, प्रशांत पोरवाल, पवन कुमार, कौशल कुमार, जितेंद्र जैन जीतू आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपनी नीतियों से भटक गया है, व्यापारियों के हित की बात ना कर स्वयं हित की बात करता है, इसलिए आज हम लोगों ने सामूहिक स्तीफा दिए है।
महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने सभी व्यापारियों को आश्वासन दिया उनके सम्मान का पूर्ण रूप से ख्याल रखा जाएगा एवं समय आने पर उनको उचित स्थान भी प्रदान किए जाएंगे। बैठक में मुख्य अतिथि अलंकार चैधरी प्रांतीय उपाध्यक्ष, सुभाष यादव युवा महानगर अध्यक्ष, विकास लहरी महानगर संगठन मंत्री, विवेक कौशल महानगर संगठन मंत्री, सुशील जाट महानगर उपाध्यक्ष, अजीत लहरी युवा महानगर अध्यक्ष संघर्ष मोर्चा मौजूद रहे।