फिरोजाबाद: निवर्तमान विधायक ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

फिरोजाबाद। भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य राजुल सिंह, पुरकाजी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल ने उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार्य भेंट की। साथ ही कांच से निर्मित श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। 

निर्वतमान विधायक प्रमोद ऊटवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ वर्ष 132 दिन के सफल मुख्यमंत्री के कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उ.प्र. के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री पं. गोविन्द बल्लभपंत के शासन का रिकार्ड को पीछे कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इतिहास कायम किया है। निर्वतमान विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनसमस्याऐं रखी। जिससे मुख्यमंत्री ने पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।