फिरोजाबाद: पंद्रह हजार का इनामिया बदमाश मुठभेड़ में दबोचा, पुलिस की गोली से घायल

-गैंगस्टर के मुकदमें में चल रहा था वांछित

फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मेें सिरसागंज पुलिस ने 15 हजार के इनामियां बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली से बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर एसपी ग्रामीण त्रिगुण विसेन के नेतृव में सीओ सिरसागंज, थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस पर फायरिंग कर दी।

बाबी कार्यवाही में गैंगस्टर, वांछित 15 हजार के ईनामियां बदमाश लखन पुत्र महेन्द्र गिहार निवासी गिहार कालोनी सिरसागंज के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस, लूटे गए 5200 नगद, तीन मोबाइल बरामद किए है।