फिरोजाबाद। द्रविण जन कल्याण महासभा के तत्वाधान में ककरऊ कोठी स्थित द्वारकाधीश गार्डन में पेरियार ललई सिंह यादव की 114 वी जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने पेरियार ललई सिंह यादव के तेल चित्र पर माल्र्यापण कर किया। उसके बाद संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ, देश बचाओ संकल्प सभा एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट आलोक नारायण यादव ने की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने पेरियार ललई सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि उन्होंने अपने पूरे जीवन संघर्ष कर, पाखंडवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने का काम किया।
द्रविण जन कल्याण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष संत धर्मदास महाराज ने कहा कि पेरियार ललई सिंह यादव से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने बौद्ध धर्म की दीक्षा लेकर समाज में एक अनोखी अलख जगायी और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक समाज के लोगों को उनके हक अधिकारों के प्रति जागरुक कर मनुवाद के खिलाफ पूरे जीवन संघर्ष किया।
इस मौके पर गुरु चरण गौतम, रघुराज सिंह सविता, डॉ केसी गौतम, केपी सिंह बौद्ध, धर्मसिंह यादव एड., सत्येंद्र जैन सोली, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निशा राय, जिलाध्यक्ष सुलेखा बघेल, ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी, खत्येंद्र बौद्ध, बच्चू सिंह गौतम, महेंद्र बौद्ध, उदयवीर यादव आदि मौजूद रहे।