फिरोजाबाद: पेट्रोल पंप के नाम पर फर्जीबाड़ा करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद। पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर फर्जीबाड़ा करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देशन में की गई कार्यवाही में फर्जीबाड़ा करने वालों में हडकंप मच गया है। 

एसपी ग्रामीण त्रिगुण विसेन ने वताया कि पेट्रोल पंप दिलवाने के नाम पर फर्जीबाड़ा करने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया था।

थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने फर्जीबाड़ा करने वाले अभियुक्त आदित्य जैन उर्फ सनी जैन पुत्र सुरेशचन्द्र जैन निवासी विजय श्री अपार्टमेन्ट विजयनगर थाना हरिपर्वत आगरा को विजय नगर कालोनी आगरा से गिरफ्तार किया है।