फिरोजाबाद। सुहाग नगर स्थित फव्वारा पार्क में नगर निगम एवं शुभ मंगलम सेवार्थ संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, समाजसवी संस्थाओं की महिलाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बुधवार को सुहाग नगर स्थित फव्वारा पार्क में महापौर कामिनी राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा एवं नगर आयुक्त ऋषिराज ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर को हरा-भरा बनाना और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
महापौर व विधायक सदर ने सभी नागरिकों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में शुभ मंगलम सेवार्थ संस्थान की अध्यक्षा निशि शर्मा, जिला ब्राह्मण महासभा की अध्यक्षा मिथलेश शर्मा, समाजसेविका नीतू शर्मा, गीता शर्मा, रीना शर्मा, नीता पाण्डेय, बालगोविंद शर्मा, प्रदीप पाण्डेय सहित नगर निगम के समस्त पार्षद व वन विभाग की टीम मौजूद रही।