फिरोजाबाद। तीन दिवसीय 18 वीं अंर्तजनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम मुकाबला आगरा और फिरोजाबाद की टीम मध्य हुआ। दोनों वर्ग में आगरा को पछाड़ते हुए फिरोजाबाद की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। फिरोजाबाद की टीम जोन के छह जनपदों में पहले नंबर पर रही।
पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित 18 वीं अंर्तजनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में फिरोजाबाद जोन के छह जनपदों में अव्वल रहा है। अंतिम मुकाबला फिरोजाबाद और आगरा के मध्य खेला गया। जिसमें फिरोजाबाद की पुरूष टीम 2-0 से विजयी रही। साथ ही महिला फुटबॉल मैच फिरोजाबाद व आगरा के मध्य हुआ। इसमें भी फिरोजाबाद की महिला टीम 3-0 से विजयी रही।
डीआईजी आगरा रेंज शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही विजेता पुरुष व महिला फुटबॉल टीम को शील्ड प्रदान की। फिरोजाबाद पुलिस टीम के गोल कीपर मुख्य आरक्षी हरीश कुमार को बेस्ट गोलकीप, एसआई शाहिद अली को बेस्ट स्ट्राइकर व आरक्षी हरेंद्र गौतम को बेस्ट डिफेंस का सम्मान दिया।
निर्णायक भूमिका में रहे कोमल सिंह, अनुज कुमार, सूरजकांत सिंह, संजय उपाध्याय को भी प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं कमेंटेटर की भूमिका में एसआई फकरे आलम रहे। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन के अलावा सोओ व आरआई मौजूद रहे।