फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर की एक बैठक जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें रविवार को होने वाली मन की बात कार्यक्रम को लेकर सभी मण्डल अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही पूर्व में आयोजित कार्यकर्मो की समीक्षा की गई।
महानगर अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसे सभी मंडल अध्यक्ष बूथ स्तर तक प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को अपने-अपने मण्डल में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ-साथ आमजन को भी सुनवाने का कार्य करेंगे।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, सुनील शर्मा, शिव मोहन श्रुति, राजेंद्र बोहरे, विनोद पचैरी, विष्णु सक्सेना, रामनरेश कटरा, अरविंद पचैरी, सतीश यादव, डॉ एसपी लहरी, मधुरिमा गुप्ता, केके गांधी, राम लड़ेंती लकी, उदय प्रताप सिंह, शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू आदि मौजूद रहे।