फिरोजाबाद। राष्ट्रीयव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा फरिहा मण्डल में मण्डल अध्यक्ष देशदीपक चैहान के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा व बाइक रैली निकाली गई।
तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा उदय प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा सरकारी अस्पताल से मैंन चैराहा होली दरवाजा, खिड़की दरवाजा, गंगानी दरवाजा, रिक्शगंज मैन बाजार होती हुई काली मंदिर फरिहा पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय क्षेत्रीयजनों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि फरिहा मण्डल में भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजनों शामिल होकर देशभक्ति के अद्भुत दृश्य का साक्षी बने हैं। जन-जन के उत्साह, जोश और उमंग ने यह सिद्ध कर दिया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हर घर तिरंगा अभियान जनआंदोलन बन चुका है। तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, यह हमारी एकता, सम्मान और गर्व का अमर प्रतीक है। इसकी शान हमेशा ऊँची रखना हम सभी का कर्तव्य है।
इस दौरान रामगोपाल पप्पू लोधी पूर्व विधायक, मण्डल अध्यक्ष देशदीपक चैहान, डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, सुरेन्द्र सावन झा संयोजक विधानसभा जसराना, अरविंद राघव, बेबी चैहान, लालाराम वाल्मीकि, रोहित कुशवाहा, उमाशंकर लोधी, देवेंद्र कश्यप, सोनू शर्मा, सत्येंद्र भारद्वाज, बॉबी गुप्ता, अनुपम यादव, राजीव शर्मा, रामनरेश बघेल, नीरज दिवाकर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे।