फिरोजाबाद। प्रजापति समाज के दो बच्चों का उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में चयन होने पर एक स्वागत समारोह का आयोजन दुर्गा नगर में उद्योगपति महेश पाल माजा के निवास पर किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने दोनो बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय सदस्य सतीश चंद्र प्रजापति (राजा भईया) के दोनों बेटे यशवर्धन और आर्यन प्रताप सिंह का चयन पुलिस विभाग में हुआ है। यशवर्धन का उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस बार्लेश असिस्टेड ऑपरेटर में भी चयन हो गया।
वहीं आर्यन प्रताप सिंह को कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ। प्रजापति समाज ने दोनो ही बेटो का सम्मान किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरारी लाल प्रजापति एवं संचालन ओमकार गांधी ने किया।
इस दौरान इनाम सिंह प्रजापति, प्रेमदास मथुरिया, पार्षद सुभाष चंद्र गोला, मुन्नालाल गोला, महेश चंद्र गोला, महेश पाल माजा, राजकुमार, ओमकार गांधी, रामबाबू मथुरिया, अशोक कुमार वर्मा, सतीश चंद्र प्रजापति, ज्ञान सिंह प्रजापति, यादराम प्रजापति, देव वर्मा, मनीराम प्रजापति, मलिखान सिंह, डा अजय कुमार प्रजापति, राजकुमार गोला विनोद कुमार प्रजापति, सूरज प्रजापति आदि मौजूद रहे।