फिरोजाबाद: प्रथम स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे के जन्मोत्सव पर ब्राहामण सम्मेलन का होगा आयोजन

- उ.प्र. जागृति महासभा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को करेंगी सम्मानित

फिरोजाबाद। उ.प्र. जागृति महासभा द्वारा 19 जुलाई को फिरोजाबाद क्लब में प्रथम स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे के जन्मोत्सव पर ब्राहामण सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।

उ.प्र. जागृति महासभा के मुख्य संरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा ने संस्था का गठन करते हुए महासभा का जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष मूवी शर्मा, फिरोजाबाद नगर अध्यक्ष भानू उपाध्याय, महिला नगर अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा, जसराना नगर अध्यक्ष हिमाँशु शर्मा, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष डीके शर्मा, सिरसागंज नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, टूंडला नगर अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, कार्यक्रम संयोजक राजू दीक्षित, सह संयोजक विकास लहरी, स्वागताध्यक्ष विक्की बाबू तिवारी को नियुक्त किया गया। 

साथ ही बताया कि प्रथम स्वतंत्रता सेनानी मंगल पाण्डेय के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन 19 जुलाई को फिरोजाबाद क्लब में किया जाएगा। जिसमें 2024-25 के मेधावी हाईस्कूल व इण्टर के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही समाज के प्रसिद्ध डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यापारी, राजनीतिक शिक्षाविद्, सुप्रसिद्ध महानुभावों को फिरोजाबाद जिला ब्राह्मण रत्न की शिरोमणी की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। जनपद की एक ब्राह्मण समाज वृद्ध महिला का भी सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में उ.प्र. ब्राह्मण जागृति मंच के जिले व समस्त सदस्यों को आमंत्रित किया जायेगा।

कार्यक्रम संयोजक राजू दीक्षित ने बताया के इस कार्यक्रम में उ.प्र. सरकार के राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला पूर्व शिक्षामंत्री, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। वार्ता के दौरान संरक्षक प्रो संजीव मोहन शर्मा, बसंत उपाध्याय, त्रिलोकीनाथ शर्मा, सुमन चतुर्वेदी, अनिल मिश्रा, शैलेश मिश्रा, डीके शर्मा, जयदीप पाराशर, संदीप शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राजीव पचैरी अशोक कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, राजीव शर्मा, अजय कुमार शर्मा, सौरभ लहरी आदि मौजूद रहे।