फिरोजाबाद: प्राथमिक विद्यालय दवियाई में पर्यावरण संरक्षण की पहल

-एसआरजी जया शर्मा ने बच्चों के साथ लगाए पौधे, एक पेड़ माँ के नाम किया समर्पित

फिरोजाबाद। प्राथमिक विद्यालय दवियाई में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की गई। एसआरजी जया शर्मा ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ पौधरोपण किया। 

जया शर्मा ने विद्यार्थियों से इको क्लब की गतिविधियों पर चर्चा की। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के विषय में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में कई पौधे लगाए गए। स दौरान एक विशेष पहल के तहत एक पौधा मां के नाम समर्पित किया गया। कार्यक्रम में एक नवीन तकनीक का प्रदर्शन भी किया गया। पौधों पर लगे स्कैनर की मदद से उनकी पूरी जानकारी डिजिटल माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

जया शर्मा ने बताया कि इको क्लब बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का माध्यम है। यह क्लब विभिन्न गतिविधियों के जरिए छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा देता है। विद्यालय में बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान अध्यापिका अर्चना वर्मा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम से यह संदेश गया कि नई पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग है।