फिरोजाबाद: प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में श्याम सरोवर और युवान यंग स्टार रही विजेता

फिरोजाबाद: प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में श्याम सरोवर और युवान यंग स्टार रही विजेता

फिरोजाबाद। लॉर्ड कृष्णा स्टेडियम पर चल रहे राजा का ताल प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में शनिवार को दो मुकाबले खेले गये। जिसमें श्याम सरोवर और युवान यंग स्टार की टीम विजेता रही। शनिवार को पहला मुकाबला ग्लोरियस आध्विक और श्याम सरोवर स्टार के मध्य खेला गया। जिसमें श्याम सरोवर ने टॉस जीतकर पहले ग्लोरियस आध्विक को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। ग्लोरियस आध्विक की टीम ने पहले खेलते हुए 123 रन पर बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम सरोवर ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच अंकित रहे। दूसरा मुकाबला युवान यंग स्टार और आरबी दादा लीजेंड्स के मध्य खेला गया। युवान यंग स्टार की टीम ने पहले खेलते हुए 197 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबी दादा की टीम 189 रन ही बना सकी। युवान यंग स्टार की टीम ने आठ रनों से मैंच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मयंक रहे।