फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रीति अग्रवाल को अध्यक्ष, प्रो. रंजना राजपूत उपाध्यक्ष, प्रो. विनीता गुप्ता सचिव, प्रो. विनीता यादव संयुक्त सचिव, डॉ.ज्योति अग्रवाल कोषाध्यक्ष, शालिनी मिश्रा एवं डॉ रूमा चटर्जी को सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या रेणु वर्मा ने मतदान अधिकारी की भूमिका निभाई। चुनाव के समय डॉ शमा, डॉ नम्रता वर्मा, डॉ सरिता रानी, डॉ शारदा सिंह , डॉ प्रिया सिंह एवं डॉ विनीता सिंह मौजूद रही।
फिरोजाबाद: प्रीति अग्रवाल बनी अध्यक्ष, विनीता गुप्ता सचिव
-दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

