फिरोजाबाद: प्रो.ओमपाल सिंह निडर भारत गौरव सम्मान से हुए विभूषित

फिरोजाबाद: प्रो.ओमपाल सिंह निडर भारत गौरव सम्मान से हुए विभूषित

फिरोजाबाद। काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर के प्रमुख साहित्यकार राष्ट्रीय कवि, पूर्व सांसद प्रो. ओमपाल सिंह निडर को भारत गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। प्रो. निडर को सम्मानित किए जाने पर विधायक मनीष असीजा, भगवानदास शंखवार, अरविंद बघेल, हरिओम प्रकाश शर्मा, जया शर्मा, अनुपम शर्मा, मूवी शर्मा, पंकज यादव, रक्षा कुलश्रेष्ठ, प्रीति श्रोत्रिय, निहारिका वर्मा प्रधान आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।