फिरोजाबाद। कर्मचारी व शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति ने 25 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से आव्हान किया। सभी ने दिल्ली महारैली में सम्मिलित होने का निर्णय लिया।
विकास भवन प्रांगण स्थित पर आयोजित बैठक में शिक्षक कर्मचारी संघर्ष समिति के जिला संयोजक प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने कहा की पुरानी पेंशन को लेकर केंद्र, राज्य की सरकार भयभीत हैं, खुद पुरानी पेंशन की हकदार हैं और शिक्षक कर्मचारियों पर एन.पी.एस., कभी यू.पी.एस. एवं टेट थोप कर शिक्षक कर्मचारियों का शोषण कर रही है।
सहसंयोजक योगेंद्र सिंह ने कहा कि देश के सभी शिक्षक कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन हेतु एकमत है और सरकार को अपनी जिद छोड़कर पुरानी पेंशन बहाल करनी ही होगी। बैठक में कर्मचारी व शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति ने 25 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में जनपद से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर ओ.पी.एस. के लिए हुंकार भरने की तैयारी की।
इस दौरान अनिल कुमार, नेत्रपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, रजनीश, दलवीर, मुलायम सिंह, योगेश चंद्र, शिव कुमार, संजय कुमार, ज्योति सिन्हा अग्रहरि, सोनू, रोहित कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार, रमेश चंद्र आदि ने दिल्ली महारैली में सम्मिलित होने का निर्णय लिया।

