फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेंश रंजन के निदेशन में जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण करने के निर्देश दिए। कलैक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) विशू राजा ने पूर्व सैनिकों द्वारा की गई देश की सेवा की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पूर्व सैनिको, वीर नारी एवं उनके आश्रितों की समस्यां संज्ञान में आती है, तो उनको त्वरित गति से निस्तारण किया जायें। इससे पूर्व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, अधिकारी, ने सभी पूर्व सैनिकों का अभिवादन व स्वागत किया। बैठक में कर्नल नवीन यादव, कमाण्डर विजेन्द्र सिंह, ओनरेरी कैप्टन शेर सिंह, सूवेदार मेजर रामवीर सिंह यादव, सूबेदार मेजर छोटेलाल आदि मौजूद रहे।

