फिरोजाबाद: रजत जैन बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

फिरोजाबाद: रजत जैन बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

फिरोजाबाद। नगर के होनहार छात्र रजत जैन ने कड़ी मेहनत और लगन से सीए की फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। 

रजत ने सितम्बर 2025 में दिल्ली से सी.ए. (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि जनपद के लिए गर्व का क्षण है। रजत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया।

उन्होंने कहा कि मेरे पिता का सपना था कि में एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनूं। आज यह सफलता उन्हीं को समर्पित है। उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद ने मुझे हर मुश्किल में मजबूत बनाया।