फिरोजाबाद: रामलीला की व्यवस्थाओं किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। उत्तर भारत की प्रसिद्व रामलीला के शुभारम्भ से पूर्व महापौर ने नगर आयुक्त के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाऐं देखी। अधीनस्थों को निर्देशित दिया कि लीला मंचन के दौरान सभी व्यवस्थाऐं पूर्ण होनी चाहिए। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद राजौरिया, पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा, क्षेत्रीय प्रबुद्धजन विजय कुशवाह, अनूप झां, नगर निगम के सहायक अभियंता सिविल, अवर अभियंता सिविल, अवर अभियंता मार्गप्रकाश, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक इत्यादि उपस्थित रहे।