फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा सावन मास में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
फिरोजाबाद क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सरहद पर तैनात वीर सैनिकों के लिए ग्रुप द्वारा राखियां भी भेजी गईं। सावन और तीज के उत्सव को नृत्य, नाट्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजाया गया। कार्यक्रम में सावन गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं।स्वागत नृत्य गुंजन, दीपाली, चारुल और निशा ने किया। शिव भक्ति पर आधारित नृत्य निहारिका, नीनू, डिंपल और रेनू ने प्रस्तुत किया।
अध्यक्षा प्राची अग्रवाल, प्रोजेक्टर कोर्डिनेटर कल्पना राजौरिया ने बताया कि पूर्व अध्यक्षाएं हमारे ग्रुप की पहचान हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से हमारा समूह सेवा कार्यों में निरंतर प्रगति कर रहा है।
इस अवसर पर गौरी, शिवांगी, नीतू, निक्की, निशा, तनु, रश्मि निशा, मोना, नेहा, रश्मि, सपना, सोनिया रीना गर्ग, दीपा अग्रवाल, बीना चैहान, अनु बंसल, सौम्या चैहान, रेनू अरोरा, शालू नरूला, ऊषा पाराशर, ऊषा पोरवाल, मंजू सिंह, आशा गर्ग, नीता गुप्ता आदि शामिल रहे।