फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर को किया गया है। लोक अदालत की सफलता के लिए महिला कल्याण विभाग मिशन शक्ति हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं को दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, कन्या भूण हत्या, महिला का यौन उत्पीड़न एवं सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति एच.ई. डब्लू की अधिकारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा ने राष्ट्रीय लोक अदालत और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारियां देते हुए बताया कि बच्चियों के लिए उनके बेहतर भविष्य को संज्ञान में रखते हुए सबसे पहले शारीरिक मानसिक व सामाजिक स्वास्थ्य का बेहतर होना महत्वपूर्ण है इसके बाद ही बालिका अपने पॉजिटिव एनर्जी और डिवोशन के माध्यम से अपने टारगेट को अचीव कर सकेगी।