फिरोजाबाद। जनपद सत्र न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस बार अदालत में पिछली लोक अदालत से अधिक मामलों का निस्तारण हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 139829 वादों का निस्तारण हुआ। जिसमें अर्थदण्ड व समझौता राशि के रूप में 214569298 रूपए की राशि बसूल की गई।
जिला जज डॉ. बब्बू सारंग ने बताया कि पिछली बार हमारी लोक अदालत में एक लाख 17 हजार मामलों का निस्तारण किया गया था, लेकिन इस बार डेढ़ लाख मामलों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें एक लाख 39 हजार, 829 वादों का निस्तारण किया गया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पारिवारिक मामलों का निस्तारण तुरंत ही किया गया।
जिला जज ने लोगों से अपील की कि वे किसी तीसरे के बहकावे में आकर अपने रिश्ते खराब न करें। राष्ट्रीय लोक अदालत आम जनता को त्वरित न्याय और समझौते के जरिए विवाद सुलझाने का अवसर प्रदान करती है। इस बार बड़ी संख्या में मामलों के निस्तारण से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।
डॉ. बब्बू सारंग जिला जज ने कहा कि लोक अदालत में लोगों को त्वरित न्याय और राहत देने का प्रयास किया गया है। हमने लक्ष्य से अधिक मामलों का निस्तारण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीडीओ शत्रुध्न वैश्य सहित कई न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।