फिरोजाबाद: रष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में आगरा मंडल से दो शिक्षकों को मिला स्थान

-डॉ कमल कौशिक बने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सोनल शर्मा प्रदेश संयुक्त मंत्री

फिरोजाबाद। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश आम सभा की बैठक में आगरा मंडल से दो शिक्षकों को पदाधिकारी चुना गया है। मथुरा जिले से डॉ कमल कौशिक वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सोनल शर्मा प्रदेश संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुई है। आगरा मंडल से प्रदेश कार्यकारिणी में दो पदाधिकारी बनाए जाने पर संगठन से जुड़े शिक्षकों एवं परिचितों ने दोनों पदाधिकारियो को बधाई दी। 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर रविवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मला यादव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर लखनऊ के प्रोफेसर डॉ संजय मेधावी एवं महामंत्री के पद पर मुरादाबाद के जोगेंद्र पाल सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उदयन मिश्रा  निर्वाचित हुए।

प्रदेश कार्यकारिणी में आगरा मंडल के मथुरा से श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज गोकुल के प्रधानाचार्य डॉ कमल कौशिक वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जूनियर हाईस्कूल धोली प्याऊ मथुरा की सहायक अध्यापक सोनल शर्मा संयुक्त प्रदेश मंत्री चुनी गई। प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान पाने वाले दोनों पदाधिकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़े होने के साथ ही शिक्षक राजनीति में पिछले कई वर्षों से सक्रिय हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ अबोध चतुर्वेदी, निष्काम शर्मा, रूपा कुमारी, अभय सिंह, पवन शर्मा, शिवकांत पलिया, प्रबल प्रताप सिंह, अनिल चक, जयप्रकाश शर्मा, ताजबर फातिमा, अरशद जहीर, मूवी शर्मा, प्रीति श्रोतिय आदि शामिल है।