फिरोजाबाद: रिश्तों में मिठास कार्यक्रम में सास-बहु, देवरानी-जेठानी संवाद रहा सर्वश्रेष्ठ

फिरोजाबाद। आदर्श विकास संस्थान द्वारा संयुक्त परिवार सुखी परिवार आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। अतिथियों को रिश्तों की मिठास संवाद थीम पर सम्मानित किया गया।

रिश्तों में मिठास कार्यक्रम की संयोजक रश्मी गुप्ता, नितिका उपाध्याय और आयोजक डॉ अनुपम शर्मा, अर्चना दुबे ने समस्त संयुक्त परिवार के सदस्यों का स्वागत सम्मान तिलक लगाकर व परिवार की पट्टीका पहनाकर किया गया। पारिवारिक रहे कार्यक्रम में एक दूसरे के प्रति समर्पित होकर आनंन्दोत्सव मनाया। सभी मैत्रीय भाव से प्राचीन भारतीय परंपरानुसार गले लगाकर मिले। विभिन्न खेलों, नृत्य, गायन, परंपराओं के अलावा एक अनोखी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

जिसमें सास बहु की जोड़ी पूनम मिश्रा-आकृति सहयोगी के संवाद से स्पस्ट दिखा कि उनका प्यार मां बेटी जैसा रहा, जहाँ एक दूसरे के प्रति पूर्ण समर्पण व विश्वास दिखा। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सास-बहु का सम्मान प्राप्त किया। खेलों मे गुब्बारा दौड़ में गीता भोला प्रथम रही, संवाद, नृत्य, गायन, सादगी में सर्वश्रेष्ठ ताज क्वीन का खिताब डॉ सोनम सेठ प्रधानाचार्य रेवती देवी इंटर कॉलेज के नाम रहा।

इस अवसर पर प्रियंका दीक्षित, सरिता दीक्षित, अनूप चंद्र जैन एड, मीत बग्गा, किरन राठौर, इति जादौन, प्रीति गर्ग, मोनिका गुप्ता, ईशा शर्मा, डॉ दुर्गेश यादव, मयूरी गुप्ता, पूनम शर्मा पार्षद, रेनू गुप्ता, बबिता शर्मा, अंजना सिंह, अंशु सिंह, अंजना व्यास आदि मौजूद रहे।