फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने अपने आवास पर लगाए गए समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनकर समाधान कराया। शेष समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए कहा कि दूरदराज आए फरियादियों को निराश नही किया जाएगा। उनकी समस्याओं को हरसंभव निस्तारण होगा। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, कोई भी अधिकारी जन समस्याओं की अनदेखी न करें, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें।
ग्राम नगला चूड़ा मौजा चंद्रवार की रहने वाली राम स्नेही ने बताया कि उनके खेत गाटा संख्या 1504 एवं रकवा 3.457 हेक्टेयर पर भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। उप जिलाधिकारी सदर को जांच करने के आदेश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सिरसागंज, एएलसी, क्षेत्राधिकारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे