फिरोजाबाद: सामूहिक विवाह समारोह में सैंकड़ो जोड़ो ने अग्नि के समक्ष लिए सात फेरे, खाई जीवन भर साथ निभाने की कसम

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सामूहिक विवाह समारोह की धूम रही। सामाजिक संगठनों द्वारा एक ही छत के नीचे सैकड़ों वर-वधुओ को विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराया गया। साथ ही गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।

 व्यापारी मजदूर किसान जागृति सेवा समिति ने बलवंत सिंह सेवा सदन में व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की देखरेख में 31 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में डॉ सोनम सेठ, स्वतंत्र गुप्ता, मुन्नालाल गोला, अशोक प्रजापति, यादराम गोला, भानु उपाध्याय, रमाशंकर दादा, रामू गोला, महेश मजा, महेश गोला ठेकेदार आदि मौजूद रहे।


काशीराम जनकल्याण समिति ने सूरत राम सागर गार्डन में 16 जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, हदेश कुमार, रामवीर सिंह तारबाबू, सूरज सिंह राही, पुकार सिंह, राम रतन सिंह, हितेश कुमार, वीरेंद्र सुमन, अजीत, विनय कुमार सविता, रघुराज सिंह सविता, नवीन कुमार, संदीप कुमार राजोरिया आदि मौजूद रहे।