फिरोजाबाद: संदिग्ध अवस्था में फांसी लगने से विवाहिता की मौत

फिरोजाबाद। मायके से ससुराल आई एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में फांसी लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

थाना फरिहा के गांव अकबरपुर गीतम सिंह निवासी विमल कुमार की पत्नी का शव घर में लगे पंखे पर शनिवार की सुबह झूलता हुआ मिला। शव को फांसी के फंदे पर लटका देख चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतका के परिजनों ने वताया कि उसकी 6 माह पूर्व शादी हुई थी। शुक्रवार की शाम को मायके से ससुराल आई थी। वताया गया कि पति पत्नी में अनवन होने के कारण फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। मृतका के परिजन मौके पर आ गए थे।