फिरोजाबाद: संगोष्ठी में महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर डाला प्रकाश

फिरोजाबाद: संगोष्ठी में महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर डाला प्रकाश

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में परास्नातक स्तर पर हिंदी विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय महर्षि वाल्मीकि का लोक मंगल था। संगोष्ठी में प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की कुल 55 छात्रों में प्रतिभाग किया। जिसमें छात्रों ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रो विनीता गुप्ता, डॉ प्रिया सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को नैतिक मूल्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजु गोयल ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेनू वर्मा के अलावा डॉ माधवी सिंह मौजूद रही।