फिरोजाबाद। संस्कार भारतीय महानगर शाखा की कार्यकारिणी की एक बैठक मोनार्क रेस्टोरेंट में संस्था के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में आगामी अक्टूबर माह में दिवाली पर्व के उपलक्ष में 25 अक्टूबर को दीपावली आनंद महोत्सव तिलक इंटर काॅलेज में मनाने पर विचार विमर्श किया गया। दीपावली आनंद महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए शंकर गुप्ता, पवन सिटी और बृजेश यादव को संयोजक नियुक्त किया गया। संचालन संस्था के महामंत्री प्रवीण अग्रवाल स्मार्ट टाॅक ने किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, बृजप्रांत मंत्री शिवाकांत पलिया, वेदांत, उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, शैलेश अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, रमेश चंद्र बंसल, मयंक सारस्वत, रविंद्र बंसल, विकास बंसल, सोनम सेठ, गुंजन बंसल, उमेश गुप्ता, संजीव जैन विकी, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।