फिरोजाबाद: संस्कार भारती महानगर का हरियाली तीज कार्यक्रम सम्पन्न

-हरे परिधानों में महिलाओं ने मल्हार गीतों पर जमकर किया नृत्य

फिरोजाबाद। भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन के उपलक्ष्य में मनाई जाने वाली हरियाली तीज का आयोजन संस्कार भारती महानगर द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में किया गया। जिसमें महिलाओं ने हरे भरे परिधान पहनकर झूला झूलते हुए, मल्हार गीतो पर नृत्य कर कार्यक्रम में चार-चाॅद लगा दिये। 

कार्यक्रम की संयोजिका गुंजन बंसल ने बताया कि सावन के महीने हरियाली तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्रावण मास में प्रकृति हरी-भरी होती है और इसलिए इसे हरियाली तीजोत्सव कहा जाता है। कार्यक्रम की संयोजिका सोनम सेठ ने बताया कि हरियाली तीज मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा का रहस्य है जब देवी पार्वती और भगवान शिव का पुनर्मिलन की पौराणिक कथा के अनुसार देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी।


उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था। साधना सिंह ने कहा कि हरियाली तीज को सुहाग और प्रेम का पर्व माना जाता है। हरियाली तीज को विवाहित महिलाऐं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय जीवन के लिए व्रत रखती हैं। व्याख्या गौड़, रितु पलिया ने कहा कि यह त्योहार प्रेम, समर्पण, और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।

इस मौके पर अंजू अग्रवाल, कीर्ति बंसल, सोनम गुप्ता, रिंकी आर्य, ललितेश तिवारी, हेमलता बंसल, सोनम गुप्ता, निशा अग्रवाल, शिप्रा सारस्वत, रिंकी अग्रवाल, सीमा जैन, व्याख्या गौड़ सहित काफी तादाद में मातृ शक्ति सहित संस्कार भारती ब्रजप्रांत के संरक्षक शैलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, संस्था अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, महामंत्री प्रवीन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र बंसल, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, रमेश बंसल, प्रवीन अग्रवाल सेवा सदन, विक्की जैन, मयंक सारस्वत, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल , गौरव बंसल मौजूद रहे।