फिरोजाबाद: संस्कार विहिन युवा शक्ति देश अखण्ता के लिए घातक-दलवीर सिंह तौमर

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ब्रजक्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष दलवीर सिंह तौमर को बनाए जाने पर महासभा के पदाधिकारियों ने हर्ष प्रकट किया। साथ ही नवागत महासभा के ब्रज प्रदेशाध्यक्ष का शिवम रेस्टारेंट में फूल माला एवं पगड़ी बांधकर भव्य स्वागत किया। 

जिलाध्यक्ष दीपक सौलंकी ने कहा कि महासभा द्वारा एड. दलवीर सिंह तौमर को ब्रजक्षेत्र का प्रदेशाध्यक्ष बनाकर क्षत्रियों में एक नई उर्जा भरने का कार्य किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष का जिला टीम द्वारा जौशीला स्वागत किया गया। नवनियुक्त ब्रजक्षेत्र प्रदेशाध्यक्ष एड. दलवीरसिंह तौमर ने कहा कि समाज सेवा, देशसेवा में सर्वप्रथम क्षत्रियों का योगदान रहा है। हमारे पूर्वज वीर श्रोमणी महाराणा प्रताप, हिंदू साम्राज्य के वीर शिवाजी महाराज जैसे योद्धाओं की वीरता किसी से छुपी नही है।

उन्होने केवल जाति धर्म के लिए नही अपितू सम्पूर्ण देश राष्ट्र के लिए सर्वस्य न्यौछावर  कर दिया। आज देश को एकाकी परिवार नही सयुक्त परिवार की जरूरत है। सभी लोग मिलजुल कर रहेंगें, तभी देश को सुरक्षित रख सकेंगे। आज देश में संस्कार विहिन होने के कारण भ्रम में पडकर जाने कितनी महिलाओं ने अपने हाथों से अपने सुहाग को साफ कर दिया है।

जबकि हमारी संस्कृति व संस्कारों में अपने पति की प्राण रक्षा के लिए यमराज से लडकर सत्यवती ने अपने पति के प्राणों की रक्षा की थी। अपने सत्यव्रत के बल पर सीता ने राजा रावण की स्वर्ण रूपी लंका को समाप्त करवाया था। आज की युवा पीडी को अपनी संस्कृति संस्कारों को जीवित रखने व जीवन में उतारने की जरूरत है। संस्कार विहिन युवा शक्ति देश की एकता अखण्डता के लिए घातक सिद्ध हो रही है।

वार्ता के दौरान आनन्दपाल सिंह तौमर, विजय सिंह, सुमित सिंह, विनोद तौमर, अमित सिंह, राजेश सौनी, राजकुमार, शनि सिसौदिया आदि मौजूद रहे।