फिरोजाबाद। वोट चोरी के विरूद्व चलाएं जा रहे अभियान के अंतर्गत कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा देश का बच्चा-बच्चा समझ चुका है, कि भाजपा वोट चोरी करके सत्ता में बैठी है।
इसीलिए संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने में लगी हुई है, परन्तु कांग्रेसी उसके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देंगे। साथ ही कहा कि वोट चोरी का खुलासा करके राहुल गांधी ने कांग्रेसियों में जोश भरने का काम किया है, वहीं हस्ताक्षर अभियान के जरिये वोट चोरी को जन आंदोलन बनाने में कांग्रेस पार्टी जुट गई है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जितेंद तिवारी, महामंत्री शैलेन्द्र शुक्ला, सेवादल जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, अशोक दिवाकर, राजीव कुमार, रवित पचैरी, एवन सिंह यादव, आकाश यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।