फिरोजाबाद: संविधान क्विज में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग 

फिरोजाबाद: संविधान क्विज में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग 

फिरोजाबाद। नागरिक शास्त्र के विद्यार्थियों के मध्य संविधान क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर प्रतिभाग किया।  एमडी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन, प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में संविधान क्विज का आयोजन किया गया। अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों से क्विज में भारतीय संविधान के जनक, भारतीय संविधान को निर्माण करने वाली संविधान सभा की बैठक, संविधान सभा के स्थायी एवं अस्थायी अध्यक्ष, संवैधानिक सलाहकार, संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, मत देने की आयु, निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल, लोकसभा के निर्वाचन लड़ने की आयु, संविधान सभा, राज्यसभा के पदेन सदस्य, नीति निदेशक तत्व आदि विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से क्विज का संचालन किया। क्विज में विजयी प्रतिभागी क्रमशः निशा, दीक्षा, अमन, अमित, विशाल, रोशनी, तान्या, बबीता, इरम, शौली, स्वाली एवं खुशबू को सम्मानित किया गया।