फिरोजाबाद: संयुक्त, सुखी परिवार ने समाज सेवियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। आदर्श विकास संस्थान द्वारा संयुक्त परिवार सुखी परिवार कार्यक्रम के तहत महिला सहित दो समाज सेवियों को सम्मानित किया है। हरिमोहन गुप्ता द्वारा संगीत मय सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया।

सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारम्भ रमाकांत उपाध्याय, गौ सेवा आयोग के सदस्य, विनोद पचैरी, देवब्रत पांडे आदि ने बुजुर्गो का सम्मान किया। ओम साईं पब्लिक स्कूल महावीर नगर में स्कूल के बेटी और बेटों के साथ में प्रबंधिका गुंजन दीक्षित का जन्मदिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में संयुक्त परिवार सुखी परिवार के सदस्य राजेश दुबे, अर्चना दुबे, अंजना, अंशु, खुशी दुबे, कुंज दीक्षित, वंदना भारद्वाज, गौरव, पूर्णिमा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुधीर शर्मा, राजेश दुबे, जयंती प्रसाद गुप्ता, धर्मेन्द्र शर्मा, रामसेवक गुप्ता, संजेश शर्मा, दर्शन बिहारी, मृदुल, कौशल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।