फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर भूतपूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्ण की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला।
सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एड. ने कहा कि डाॅ राधाकृष्ण एक महान दार्शनिक शिक्षक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे। इनका जन्म पांच सितम्बर 1988 को मद्रास प्रेसीडेंसी के चित्तूर जिले तिरूतन्नी गांव में हुआ था, जो वर्तमान में तमिलनाडू के तिरूवल्लू जिले में पड़ता है। उन्होंने अपना जीवन शिक्षा और ज्ञान के प्रसाद के लिए समर्पित कर दिया।
उनका मानना था कि शिक्षक बच्चों और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान से अंलकृत किया। उनका जन्मदिन पांच सितम्बर को भारत के प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दौरान पूर्व विधायक अजीम भाई, रामवीर सिंह यादव, हरिशंकर यादव, रघुराज सविता, रमेश चंद्र चंचल, शिवप्रताप यादव, रामसवेक यादव, गुलाब सिंह प्रधान, सुमन देवी सविता, जमुना कठेरिया, विजेंद्र सिंह ठेकेदार, डाॅ रूमा यादव, ममता वर्मा, वीरी सिंह प्रधान, अजब सिंह यादव, सिहराज यादव, नरेंद्र सुमन, लोकेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।