फिरोजाबाद। सपा कार्यालय दबरई पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का 79 वीं जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर साहब के दीर्घ आयु की कामना की।
सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव की अध्यक्षता में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का 79 वीं जन्मदिन मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कहा कि पीडीए के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने का कार्य हम सभी कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में मिलकर करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधारोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।