फिरोजाबाद: सपा ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

फिरोजाबाद: सपा ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय दवरई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मानाई गई। इस दौरान सपा पदाधिकारियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारम्भ पार्टी के जिलध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने लोकनाय जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। उन्होने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने देश की आजादी की लड़ाई से लेकर वर्ष 1977 तक तमाम आंदोलन किये। उन्होंने सम्पूर्ण क्रान्ति का नारा दिया। भारत स्वंतत्र होने के बाद 19 अप्रैल 1954 में बिहार गये। जहॉं उन्होंने विनोवा भावे के सर्वोदय आंदोलन के लिए जीवन समर्पित करने की घोषणा की।

जयप्रकाश नारायण को भारत सरकार ने मरणोपरांत 1998 को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारीयों ने उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान रामवीर सिंह यादव, रमेश चन्द्र चंचल, अजीम भाई, हरीशंकर यादव, रामसेवक यादव, डॉ. विजय आर्या, डॉ. रोमा यादव, चन्द्रकान्त यादव, जमुना कठेरिया, योगेश गर्ग, वीरी सिंह प्रधान, दीपू यादव, नरेश शंखवार, रघुराज सिंह, राधाकृष्ण यादव, रविन्द्र कुमार, अनिल यादव, रंजीत यादव, राजीव यादव, रामू यादव मौजूद रहे।